थाना जैतहरी अंतर्गत वेकंटनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर लापता 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को अनूपपुर के रैन बसेरा के पीछे से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया,मामले में 13 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित खोज लिया गया।