सतबरवा: पीएमजीएसवाई से 16 करोड़ में बनी धावाडीह-दरूवा-बकोरिया पीसीसी सड़क एक साल से पहले ही फट गई,ग्रामीणों में आक्रोश
सतबरवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की रीढ़ मानी जाने वाली धावाडीह से दरूवा होते हुए एकता बकोरिया तक की 16 करोड़ से बनी पीएमजीएसवाई सड़क अब आम लोगों के लिए आफत बन गई है। ठेकेदार द्वारा बेहद घटिया निर्माण कार्य के कारण सड़क बनने के एक साल पूरे होने से पहले ही पक्की परत पीसीसी बड़े-बड़े टुकड़ों में फट गई है और कई जगहों पर सड़क अंदर धंस गई है।