हरदोई: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा- राहुल गांधी भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक हैं
Hardoi, Hardoi | May 23, 2026 बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि फार्म में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री नितिन अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।नितिन अग्रवाल ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा प्रचारक कोई है तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी इसी तरह बने रहे तो देश की जनता कभी भी भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं करे।