बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 30 जुलाई को सिपाही भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 30 जुलाई को सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 तक आयोजित होगी. परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हो सके इसकी तैयारी कर ली गई है.