बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में 30 जुलाई से 'आकांक्षा हाट' का आयोजन, तैयारियां पूरी
स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आकांक्षा हाट गांधी स्टेडियम में 30 जुलाई से शुरू किया जायेगा. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली. स्थानीय उत्पादों और कलाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल आकांक्षा हाट का आयोजन 30 जुलाई से 5 अगस्त आयोजित होगा.