बेगूसराय: नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाली प्रभात फेरी, मेयर पिंकी देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बेगूसराय में आज स्वच्छ भारत मिशन को गति देने और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बेगूसराय नगर निगम द्वारा एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी को नगर निगम की मेयर पिंकी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस प्रभात फेरी रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।