म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार और प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के कुशल निर्देशन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का समापन शिवपुरी में विधिक जागरूकता संदेश के साथ किया गया। यह सप्ताह दिनांक 09 नवम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया गया था।