खकनार: बोदरली जंगल में आग लगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, 3 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया
बोरदली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने 25 वर्षीय विनोद को जंगल में आग लगाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने 3 हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगाई थी, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। डीएफओ विद्याभूषण सिंह व एसडीओ अजय सागर के निर्देशन में कार्रवाई हुई। इससे पहले नावरा रेंज में भी आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं।