खकनार: दरियापुर-जलगांव जामोद मार्ग पर ट्रक पलटने से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान लूटा गया
मंगलवार देर रात दरियापुर-जलगांव जामोद मार्ग पर कर्नाटक पासिंग ट्रक (KA 01 AF 6993) असंतुलित होकर पलट गया। चालक ने कूदकर जान बचाई। ट्रक में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान था, जिसे अज्ञात लोगों ने लूट लिया। हादसे में किसी वाहन की टक्कर नहीं हुई, जिससे ट्रक पलटने पर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि सामान लूटते समय चालक व कंडक्टर ने विरोध नहीं किया।