खकनार: घाघरला में रंग पंचमी पर आदिवासी समाज ने मनाया त्योहार, किया पारंपरिक गादली नृत्य
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में रंग पंचमी के शुभ अवसर पर आदिवासी समाज ने पारंपरिक गादली नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। समाजजन उत्साह और उमंग के साथ घर-घर पहुंचे और एक-दूसरे को पंचमी की बधाई दी। गादली नृत्य की मनमोहक लय और उत्साह ने पूरे क्षेत्र को उल्लास से भर दिया। यह सांस्कृतिक धरोहर पीढ़ियों से चली आ रही है, लेकिन अब यह विरले ही देखने को मिलती है।