दरभंगा: नगर निगम सफाई कर्मियों ने तीन सूत्री मांगों पर निकाला मशाल जुलूस, 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर दरभंगा नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बुधवार की शाम 6.30 शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।