मौदहा: मुस्करा कस्बे में आमने-सामने बाइक टकराने से चार लोग हुए घायल
शनिवार को लगभग 10 बजे मुस्करा कस्बे में अवंतीबाई विद्यालय के सामने दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल रहीश पुत्र मुन्ना खान तथा सुमित्रानंदन पुत्र कालीचरण विश्वकर्मा को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल 2 लोगों का इलाज मुस्करा में चल रहा है।