चकाई: चकाई में सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठी पहल, स्कूली बच्चों ने गांधीगिरी से सिखाया यातायात का पाठ
Chakai, Jamui | Jul 6, 2026 निजी विद्यालय संघ और चकाई पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को 12 बजे पंचमुखी चौक के समीप एक अनूठा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बड्स पैराडाइज, फ्यूचर दर्पण स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल और संत जेवियर स्कूल की बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के चल रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर और माला पहनाकर यातायात न