कोल: थाना सासनी गेट के अंतर्गत दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ की मारपीट, परिवार ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 1, 2024 मामला थाना सासनीगेट क्षेत्र के अंतर्गत का है, यहां के रहने वाले एक परिवार ने बताया कि कुछ दबंग एवं उनके साथियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसकी वजह से महिला सहित घर के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।