*पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी जी का 76वां जन्मदिवस 3 हजार दीप प्रज्वलित कर बारुण में भी धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद बारुण 17.09.2026* बारुण के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास लगभग 3000 दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी जी का 76 वां जन्मदिवस हजारों दीयों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा।।
*कार्यक्रम की आयोजिका भाजपा जिला मंत्री औरंगाबाद सह प्रिंसिपल/डायरेक्टर शिक्षा निकेतन श्रीमती सीमा गुप्ता जी* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। दीपों से सजे मंदिर परिसर का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा।।
*प्रकांड विद्वान छोटन बाबा* मंत्र उच्चारण कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन और दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना किए कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर पूजा-अर्चना, दीपदान और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।।
*भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी* इस अवसर पर बारुण आए और अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएं तथा पीएम मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल पर प्रकाश डालें।।
इस दौरान बारुण नगर पंचायत के चेयरमैन श्रीमती इंदु देवी, मंडल अध्यक्ष पारस सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि 08 नितेश सिंह, पंचायत अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष रेणु देवी, विनय गुप्ता उर्फ नेता जी तथा सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।।
#PMNarendraModi #NarendraModi #birthdaycelebration #ModiBirthday #BJPGovernment