पातेपुर: बाजीतपुर यज्ञशाला पोखर स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर नगर भ्रमण, झूमे श्रद्धालु
पातेपुर के बाजीतपुर यज्ञशाला पोखर स्थित नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर चल रहे अनुष्ठान के तीसरे दिन भव्य नगर भ्रमण जुलूस निकाला गया। बुधवार की शाम निकली जुलूस देर रात 9 बजे के करीब यज्ञ मंडप पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान को अधिवास कराया गया। इस दौरान बोलबम के जयकारों से पूरा इलाका झुंझायमान हो उठा।