फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
Fatehabad, Agra | Jul 12, 2026 थाना फतेहाबाद पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।