उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित देवांगना घाटी में मध्यप्रदेश की एक NEET छात्रा से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में भोले समेत तीन आरोपियों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
.
.
.
.
#Chitrakoot #UttarPradesh #NEET #CrimeNews #GangRapeCase
Fatehabad, Agra | Jul 26, 2026