आज सोमवार को करीब 5:30 बजे डीपीआरओ ने यह जानकारी दी ।जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी अनुमंडलों में नशीली दवाओं/मादक पदार्थों, विशेषकर “सुखा नशा” के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी जांच-अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।