गायघाट: रामनगर में भूदान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन, भूमि सुधार आंदोलन का निर्णय
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में शनिवार दोपहर दो बजे में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा प्रखंड कमिटी के तत्वावधान में भूदान आंदोलन दिवस के अवसर पर भूमि सुधार के मुद्दे पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र माझी ने की।