जहानाबाद: निजामुद्दीन पूर में नशे की हालत में सड़क किनारे गिरी पड़ी एक अज्ञात युवती को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया
जहानाबाद के निजामुद्दीन पूर में बुधवार रात्रि करीब 9 बजे एक युवती सड़क किनारे नशे की हालत में गिरी पड़ी मिली जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा जांच पड़ताल और इलाज जारी है। इस संबंध में अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों ने बताया कि वह रोड किनारे में नशे की हालत में गिरी पड़ी हुई थी जिसे हमने अस्पताल पहुंचाने का काम किया।