जहानाबाद: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहार के आह्वान पर अरवल मोड़ पर रोष प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगाए गए
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला के सदस्यों के द्वारा बुधवार दिन में करीब 4 बजे जिला कार्यालय से रैली निकाली गई और हॉस्पिटल मोड़ होते हुए अरवल मोड़ पर पहुंचकर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। मौजूद लोगों ने कहा कि हम सभी डीलर सपरिवार भुखमरी के कगार पर हैं।