जहानाबाद: घोसी थाने की पुलिस ने मारपीट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जहानाबाद के घोसी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसे सदर अस्पताल जहानाबाद में मेडिकल जांच कराने के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया गया। इस संबंध में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बुधवार दिन में 5 बजे बताया कि उक्त आरोपियों पर थाने में fir दर्ज था जिसके बाद यह कार्यवाही हुई है