रायसिंहनगर: रायसिंहनगर पंचायत समिति की प्रधान सुनीता गोदारा को राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया
रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राजस्थान महिला कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। शनिवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी यह नियुक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी द्वारा जारी आदेश के तहत हुई। क्षेत्र में खुशी की लहर है।