ललितपुर: उफनाती हुई शहजाद नदी में मछली पकड़ते समय लापता हुए गोविंद नगर निवासी दीपक रैकवार की तलाश में जुटी पुलिस
शनिवार शाम के समय शहजाद नदी में मछली पकड़ते समय मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दीपक रैकवार पुत्र मुन्ना लापता हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जहां पुलिस द्वारा बीते लगभग 18 घंटे से लगातार दीपक की तलाश की जा रही है। परंतु अभी तक किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।