भिवानी: भिवानी के पुलिस लाईन स्थित कम्युनिटी सेंटर में निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का सर्वाधिक महत्व है। स्वास्थ्य के बिना सभी सुविधाएं महत्वहीन हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ होता है, वह संसार का सबसे सुखी प्राणी है, क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। निष्काम भाव से कर्म करते हैं वे हमेशा स्वस्थ बने रहते हैं।