सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन
रविवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण चिकित्सकों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने किया बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सिंटू कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद शाकिर को प्रखंड उपाध्यक्ष, अशोक कुमार प्रखंड सचिव एवं सोनू कुमार प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाए गए. संगठन के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.