सिकंदराराऊ: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की घोर लापरवाही, सुबह 10 बजे तक लटके रहे ताले, मरीज हुए परेशान
जनपद हाथरस की तहसील सिकंदरा राऊ क्षेत्र के कस्बा हसायन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताले लगे दिखाई दिए। हसायन क्षेत्र मे अलग-अलग गांव से इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य केन्द्र पर कुत्ता काटे के ARV इंजेक्शन लगवाने आए मरीज भी परेशान दिखे।