बिहटा: सिकंदरपुर स्थित हाईवा से कुचलकर बाइक सवार एक महिला की हुई मौत, बहु-बेटा जख्मी
Bihta, Patna | Jul 7, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव के समीप बिहटा-आरा मुख्यमार्ग पर हाइवा से कुचलकर बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनेर की हल्दी छपरा रामनगर के रहने वाली सविता देवी के रूप में की गई है। जबकि दुर्घटना में बेटा और बहू घायल हो गए हैं।