बारां: कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई, सितंबर माह में आयोजित होगा तीन दिवसीय शिविर
Baran, Baran | Aug 28, 2025 ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल जिला स्तरीय बैठक सेवादल ज़िला अध्यक्ष शिवशंकर यादव की अध्यक्षता में गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब संपन्न हुई। कांग्रेस सेवादल ज़िला मीडिया प्रभारी ने ज़ाकिर खान ने बताया कि इस बैठक में संभागीय प्रभारी मास्टर श्याम सुंदर शर्मा और सेवादल प्रदेश सचिव अशरफ देशवाली अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।