बारां: भटवाड़ा गांव में तीन दिवसीय गणेश जी मेले के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता
Baran, Baran | Aug 28, 2025 भटवाड़ा गांव में गणेशजी के तीन दिवसीय मेले के तहत बुधवार रात्रि को कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें हाड़ौती संभाग से आए कवियों ने रातभर श्रोताओं को बांधे रखा मेला अध्यक्ष शिवराज गौड़ ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंटी गौड़ थे। अध्यक्षता पंचायत प्रशासक सुनीता सुमन ने की।