ब्लास्टिंग से घरों की दीवारों में दरारें, पानी और सफाई की समस्या… हेमंत पालीवाल ने बताया विकास का विजन #rajsamandnews
राजसमंद। ग्राम पंचायत उपली ओडन से सरपंच प्रत्याशी हेमंत पालीवाल (जोनु) ने पंचायत के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि वे पत्रकार होने के नाते पंचायत क्षेत्र की समस्याओं से परिचित हैं और सरपंच बनने पर इनका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। हेमंत पालीवाल ने कहा कि उपली ओडन क्षेत्र में ब्लास्टिंग के प्रभाव से कई मकानों की दीवारों में दरारें आने की समस्या सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर वे सरकार के समक्ष ग्रामीणों की परेशानी रखेंगे और प्रभावित परिवारों को सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उपली ओडन के निचले क्षेत्र में पेयजल और सफाई की समस्या को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सरपंच बनने का अवसर देती है, तो पंचायत में कचरा संग्रहण के लिए गाड़ियों की व्यवस्था करवाने, पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन जोड़ने और घरों के पट्टे बनवाने की दिशा में काम करेंगे। उनका कहना है कि मकानों के पट्टे बनने से लोगों को भविष्य में होने वाली संभावित परेशानियों से राहत मिल सकती है। हेमंत पालीवाल ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाकर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
GramPanchayatUpliOden
NathdwraUpliOden
UpliOden
Sarpanchchunav
PanchayatElections