चरपोखरी: चरपोखरी में अंबेडकर जयंती पर दिन से लेकर रात तक उत्सव का माहौल, इटौंर में केक काटकर मनाई गई 135वीं जयंती
चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर दिन से लेकर रात तक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह कार्यक्रम, जुलूस और सांस्कृतिक आयोजन के जरिए लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक याद किया। इसी कड़ी में मंगलवार की रात्रि करीब 10:00 बजे सोनबर्षा पंचायत के इटौंर गांव में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।