भोगांव: हिमालय अभियान में शानदार उपलब्धि पर भोगांव क्षेत्र की निवासी आभा यादव का हुआ सम्मान
हिमालय अभियान में शानदार उपलब्धि हासिल कर जनपद मैनपुरी के साथ-साथ थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम गोविंदेपुर का नाम रोशन करने वाली बेटी आभा यादव को सम्मानित किया गया। रुई मेला मालिक सौरभ यादव ने आभा यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर सौरभ यादव ने कहा कि आभा यादव की उपलब्धि पर हमें गर्व है।