जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव ढासरी के जंगल में दबंग ट्रैक्टर चालक ने एक युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर
ककरौली क्षेत्र के गांव ढासरी के जंगल मे बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे के आसपास गांव के ही ट्रैक्टर चालक एक दबंग व्यक्ति ने गांव के ही विमल नामक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, यही नहीं बल्कि जैसे ही शिकायत सूचना दी गई तो परिवार के साथ भी दबंग व्यक्ति ने मारपीट की, जिसके चलते पीड़ित परिजन ने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।