जानसठ: सिखेड़ा क्षेत्र के जौली रोड पर बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक
सिखेड़ा क्षेत्र के जौली रोड पर बुधवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास एक खबर का मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने स्कूटी पर सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था तभी आसपास के लोगों ने पकड़ा और ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया,एक शख्स की हालत गंभीर तो दूसरा हल्का फुल्का चोटिल।