पिपरिया: शीर्षक: नागद्वारी मेले की तैयारियां पूरी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल; एसडीएम ने लिया जायजा
पचमढ़ी। 7 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नागद्वारी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिपरिया एसडीएम आकिब खान ने पचमढ़ी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की