हमीरपुर: पलरा विदोखर मार्ग में सड़क बनते ही उग आई घास, वीडियो हुआ वायरल, घटिया निर्माण पर उठे सवाल
महज एक माह पूर्व करीब 15 लाख की लागत से बनाया गया पलरा विदोखर मार्ग जगह जगह से उखड़ने लगा है। साथ ही मिट्टी के ऊपर डामरीकरण कर देने से डामरीकरण के ऊपर घास उग आई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पलरा के प्रधान रामखिलावन श्रीवास, विदोखर मेदनी के प्रधान लालाराम यादव, विदोखर पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, पूर्व प्रधान जगभान श्रीवास, नवीन सि