हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गैस पाइप लाइन डालते समय फटी पेयजल लाइन, आपूर्ति हुई ठप
सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल में गैस पाइपलाइन बिछाते समय पेयजल लाइन ध्वस्त होने से पिछले एक सप्ताह से लोग पानी के लिए परेशान है। पानी छोड़े जाने पर फटी पाइपलाइन का पानी घरों में समा रहा है इससे घरों में सीलन पैदा हो रही है। धर्मेश्वर बाबा मोहाल निवासी सुनील कुमार प्रजापति,छोटे सोनकर, विश्ववीर आदि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गैस पाइपलाइन डालते समय