हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में हज़रत कमरूद्दीन बाबा का उर्स धूमधाम से संपन्न हुआ
सुमेरपुर कस्बे में हज़रत कमरूद्दीन बाबा का वार्षिक उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कस्बे में परंपरागत रूप से कब्बालियों के साथ चादरों का जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ बाबा की मजार पर पहुंचा। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाकर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के दौरान मजार परिसर में विशेष फ