धनौरा: गजरौला के गांव वारसाबद में चोरों का आतंक, रात में ग्रामीणों ने किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव वारसाबाद में राहुल चौहान का परिवार रहता है। मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 1:30 के आसपास में राहुल चौहान के खेत पर चोर दिखाई दिए, यह देखकर राहुल चौहान के होश उड़ गए और उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सभी ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़े और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।