बिजावर: रवि बरसैंया बने बिजावर ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष सलभ भदौरिया के निर्देश एवं छतरपुर जिला इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर की अनुशंसा पर रवि बरसैंया को बिजावर ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।