रूण्डेड़ा। कस्बे में मंगलवार को ब्रह्मपुरी रूण्डेड़ा में ठाकुरजी की राम रेवाड़ी का भव्य आयोजन किया गया। राम रेवाड़ी को लेकर सुबह से ही कस्बे में उत्साह और श्रद्धा का माहौल नजर आया। दोपहर करीब 3 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर से राम रेवाड़ी रवाना हुई।
राम रेवाड़ी गणपति मंदिर होते हुए तलहटी मंदिर पहुंची, जहां से तलहटी मंदिर की राम रेवाड़ी भी जुलूस में शामिल हुई। इसके बाद क्रमशः बड़ा मंदिर और जणवा मंदिर की राम रेवाड़ियां भी जुलूस में शामिल हुईं। सभी राम रेवाड़ियां एक साथ तालाब पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
पूजा-अर्चना के बाद राम रेवाड़ियां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने-अपने मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं सालवी समाज की ओर से भी राम रेवाड़ी का नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली राम रेवाड़ी में महिला-पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते