महोबा: समदनगर में युवक के दोनों हाथ काटने के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता शिव प्रताप को छह दिन बाद गिरफ्तार किया गया
Mahoba, Mahoba | Jul 20, 2026 विक्की ठाकुर के दोनों हाथ काटने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बीजेपी नेता शिव प्रताप सिंह परमार को पुलिस ने छह दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथ राजेश उर्फ छोटू को भी पकड़ा गया। अब इस मामले के सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं पीड़ित की बहन ने गिरफ्तारी को नाकाफी बताया।