शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के करमाज खुर्द गांव में बीड़ी न देने पर दो सगे भाइयों पर लाठी से हमला किया गया। इस हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रविवार रात की है। हल्के कुशवाह गांव में एक आयोजन में भोजन करने गए थे। इसी दौरान गांव के ही मंठा कुशवाह ने उनसे बीड़ी मांगी।