Ujjwala LPG Cylinders: सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4, सरकार का बड़ा फैसला
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए सालाना मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटा दी है। इसे नौ से घटाकर चार कर दिया गया है। यह बदलाव औसत घरेलू खपत के स्तर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाना पकाने वाली गैस की बढ़ती कीमतों और सब्सिडी पर होने वाले ज्यादा खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
शुरू में मिलते 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर
मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) शुरू हुई थी।
योजना के तहत, लाभार्थियों को शुरू में हर साल 14.2 किलोग्राम वाले 12 सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर मिलते थे।
पिछले साल इस कोटे को घटाकर नौ सिलेंडर कर दिया गया था।
अब इसे और कम करके चार कर दिया गया है।
सालाना खपत को दिखाती है बदली हुई सीमा
न्यूज एजेंसी पीटीआई की र�