हजारीबाग: जैप-07 पद्मा में अलंकरण समारोह आयोजित, सुनील कुमार यादव बने आयुधिक निरीक्षक
समादेष्टा अविनाश कुमार ने कंधे पर स्टार लगा दी बधाई, कहा- पदोन्नति के साथ बढ़ती है जिम्मेदारी और जवाबदेही
झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-07 (जैप-07), पद्मा, हजारीबाग के समादेष्टा कार्यालय में एक गरिमापूर्ण अलंकरण समारोह (पिपिंग सेरेमनी) का आयोजन किया गया। यह विशेष समारोह आयुधिक अवर निरीक्षक (सशस्त्र) के पद से आयुधिक निरीक्षक (सशस्त्र) के पद पर प्रोन्नत हुए श्री सुनील कुमार यादव के सम्मान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जैप-07 के समादेष्टा श्री अविनाश कुमार (भा०पु०से०) द्वारा नवप्रोन्नत पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के कंधों पर बैच एवं स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए विभाग के कई वरिष्ठ और कनीय पदाधिकारी भी समारोह में मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
अलंकरण समा