शिवपुरी नगर: आजाद समाज पार्टी का प्रशासन को अल्टीमेटम, अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
आजाद समाज पार्टी ने शिवपुरी जिले में बढ़ते भू-माफियाओं के आतंक और अदालती आदेशों की अनदेखी को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। जिला अध्यक्ष उमेश कछवारे के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में चल रहे अवैध कब्जों और जमीन विवादों के मामलों में सात दिनों के भीतर सख्त कार्रवाई की मांग की है।