राजमहल: कन्हैयास्थान गांव में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक
भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के जलज परियोजना के तहत राजमहल प्रखंड अंतर्गत कन्हैयास्थान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना सहायक वरुण कुमार मंडल ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बताया कि प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।