शाहजहांपुर। नवागत एसपी सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर साफ संदेश दिया कि जनपद में गुंडई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। गश्त बढ़ाने के साथ ही अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।